Uncategorized

नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया शुभारंभ

धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे मुख्य आतिथि, दिलाई नशामुक्ति की शपथ


धमतरी। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मेरा युवा भारत (माय भारत) धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में जेन – जी अगेंस्ट एडिक्शन (नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान) का शुभारंभ आज किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मराठा मंगल भवन, धमतरी में प्रात: 10 बजे से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से जनरेशन-ज़ेड के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण में सहभागी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो तथा युवा जागरूक, भारत सशक्त का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, महापौर नगर निगम रामू रोहरा अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सार्वा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिछड़ा आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद, सहकारी बैंक अध्यक्ष निंरजन सिन्हा, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, जिला भाजपा महामंत्री महेन्द्र पंडित, जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, शहर भाजपा अध्यक्ष पवन गजपाल, अविनाश मिश्रा, शुभांक मिश्रा, राजीव सिन्हा, सुशीला तिवारी, अशोक सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, चित्ररेखा निर्मलकर, विजय साहू, नील पटेल, रीतिका यादव, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, निगम कमिशनर अरुण कुमार वर्मा, एसडीएम पीयूष तिवारी, डिप्टी कमिशनर निगम पीसी सार्वा, निगम स्वच्छता अधिकारी शंशाक मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, युवा शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!