गरीबों के खुशहाल आशियाने के सुनहरे सपने को साकार कर रही है विष्णु देव साय की सुशासन सरकार – विजय मोटवानी
पट्टा प्रदान करने हेतु सर्वे में जुटे हुए हैं आमापारा वार्ड पार्षद एवं लोक निर्माण नगर निगम के विभाग अध्यक्ष

धमतरी। प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभागीय मंत्री अरुण साव के निर्देश नगरीय निकाय क्षेत्र के वार्डरोब पट्टा प्रदान करना है इसलिए सर्वे कार्य जारी है इसे ही आगे बढ़ते हुए आमापारा वार्ड के पार्षद तथा नगर निगम में लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा पात्र हितग्राहियों की वास्तविक पहचान करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जा सके इस हेतु घर-घर पहुंचकर सर्वे टीम को सहयोग प्रदान कर रहे हैं श्री मोटवानी ने बताया कि गरीबों को खुशहाल जीवन प्रदान करने के लिए आशियाने के साथ ही उनके जीवन की चिंता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली विष्णु देव साय की सुशासन सरकार में ही संभव है और यही एकमात्र सरकार है जिसने आजादी के बाद देश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए रोटी कपड़ा और मकान की चिंता व्यक्त करते हुए विभिन्न योजनाएं संचालित की है जिसका ही परिणाम है कि आज देश विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर हो रहा है। सर्वे के इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक उमेश राव निगम के आरआई शेर खान सत्यम खिलावन रजक बाबा खान उमा पटेल सोहन पटेल उमेश रजक पूरा नाम राकेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
