Uncategorized

टीना शेड निर्माण हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया भूमिपूजन


धमतरी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रामायण कार्यक्रम एवं शीतला माता मंदिर के सामने टीना शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम समिति के संरक्षक शत्रुघन यादव, सरपंच मुकेश्वरी छेदेया, ग्राम समिति अध्यक्ष मानिक राम साहू, बलदाऊ यादव, रामजी यादव, बलराम यादव, पांचो बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी ने भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था और समर्पण रखा, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में श्रद्धा और सेवा भाव को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीना शेड के निर्माण से गांव में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयोगी स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीना शेड गांव के कई कार्यों में सहायक सिद्ध होगा और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!