Uncategorized

धमतरी नगर निगम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ

आयुक्त प्रिया गोयल और उपायुक्त पी सी सार्वा ने कर्मचारियों की बैठक लेकर दिए है आवश्यक निर्देश


धमतरी । भारत की आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य धमतरी नगर निगम क्षेत्र में प्रारंभ कर दिया गया है। इस चरण के तहत शहर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर भवनों में नंबरिंग की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों एवं प्रगणकों, और फील्ड ट्रेनर की नियुक्ति की जा चुकी है शीघ्र सर्वे कार्य भी प्रारम्भ किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शहर के प्रत्येक मकान का सटीक विवरण तैयार करना है, जिससे आगामी जनगणना के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध हो सकें। नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वे कार्य में लगे प्रगणकों एवं कर्मचारियों को सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में संचालित की जाएगी। जनगणना का यह प्रारंभिक कार्य शहर की जनसंख्या, आवासीय स्थिति एवं बुनियादी सुविधाओं के आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे भविष्य में विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। इसके लिए आयुक्त प्रिया गोयल और उपायुक्त पी सी सार्वा ने कर्मचारियों की बैठक भी ली है और आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने गंभीरता के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य को करने के निर्देश दिए है। मकान सूचीकरण के कार्य को 25 मार्च तक पूर्ण करने कहा गया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!