Uncategorized

सालो से सड़क किनारे लावारिश हालत में खड़ी है कई गाडिय़ां, कार्रवाई की दरकार

शहर की सुंदरता पर लगा रहे ग्रहण, यातायात में है बाधक


धमतरी। धमतरी शहर व शहर से गुजरे मुख्य मार्गो की चौड़ाई पहले से ही कम है। उस पर सड़क किनारे कई गाडिय़ां सालों से लावारिश हालात में है। जिससे शहर की सुंदरता पर तो ग्रहण लग ही रहा है। यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा है।
ज्ञात हो कि शहर के रायपुर रोड सिहावा रोड, अम्बेडकर चौक से रुद्री रोड बस्तर रोड आदि मार्गो पर सालों से कई गाडिय़ां लावारिश हालात में खड़ी है. खड़े-खड़े यह गाडिय़ां कबाड़ में तब्दील हो चुकी है। सालो से यह शासकीय स्थानों पर पड़े है। लेकिन इस ओर कार्रवाई पर ध्यान नहीं दिया जाना समझ से परे है। उक्त वाहन कबाड़ हो जाने के कारण सुंदरता में ग्रहण के समान प्रतीत होते है। वहीं पूर्व में कई बार स्थिति ऐसी भी बनी है कि सड़क किनारे पड़े लावारिश वाहन सड़क हादसों का कारण भी बनी है। इसके बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बता दे कि कई वाहन सड़क पर सालों से खड़े है। इससे आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि इनमें कुछ वाहन अपराधिक गतिविधियों में कभी शामिल रहे हो या चोरी के हो शायद इसलिए इन्हें लावारिश हालत में छोड़ा गया हो। वैसे आसपास के लोगों की माने तो इनमें ज्यादातर वाहन आसपास के निवासियों के ही है जो दुर्घटना या ज्यादा मरम्मत की आवश्यकता के कारण पड़े रह गये है। जो कि सालों साल पड़े रहने के कारण कबाड़ बन रहे है। पूर्व एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने कहा था कि ऐसे लावारिश पड़े वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने इस ओर ध्यान दिया, लेकिन उनके तबादले के बाद पुलिस का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। यदि गंभीरता से कार्रवाई करें तो सड़क किनारे वाहनों को हटाया जा सकता है। पूर्व में खड़े हुए वाहनों के कारण कई अन्य वाहन मालिकों द्वारा बिना डर व झिझक के वाहन को लावारिश हालात में सड़क पर सडऩे हेतु छोड़ दिया जाता है, जो परेशानी का कारण भी बन रहा है।

”पेट्रोलिंग टीम को निर्देशित कर मार्गो में खड़े लावारिश व कबाड़ हो रहे वाहनों की पड़ताल कराई जाएगी। इसके पश्चात वाहन मालिकों की जानकारी जुटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ÓÓ
मोनिका मरावी
डीएसपी यातायात, धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!