Uncategorized

सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की न हो लापरवाही, वार्डों में नियमित करें निरीक्षण – प्रिया गोयल

आयुक्त, उपायुक्त ने वार्डो के सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण


धमतरी। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल व उपायुक्त पीसी सार्वा ने शांति कॉलोनी चौक, कोष्टापारा, ब्राह्मण पारा वार्ड की सफाई एवं नाली सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। इस निरीक्षण से स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि सफाई व्यवस्था में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता प्रकृति जगताप,उप अभियंता लोमस देवांगन,नमिता नागवंशी,मिशन मेजर शशांक मिश्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!