Uncategorized

मेघा में हुआ सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम का आयोजन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। सत्यम शिवम् सुंदरम् आयोजन के सातवें दिन ग्राम पंचायत मेघा (मगरलोड) में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से वृंदावन से पधारे पूज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान भोलेनाथ जी, श्रीराम चन्द्र जी, श्री कृष्ण जी के कृपा से ग्राम मेघा मे स्वागत समिति के पदाधिकारियों, नेतागणो, पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के उपस्थिति में व्यासपीठ पूजन अतुल कृष्ण महाराज द्वारा किया गया, पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम के आयोजन मे श्रोताओं ने कथा श्रवण किये। आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम संयोजक संतोष सोनी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ज्योति चन्द्राकर ने अतुल महाराज एवं व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए मेघा के श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किये और आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर को धन्यवाद दिये। बोल बम सेवा समिति के सदस्य योगेश्वर साहु मेघा ने संचालन और आभार करते हुए संस्था के संरक्षक अजय चन्द्राकर को इस पुण्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिये।

इस अवसर पर ग्राम मेघा मे सत्संग का लाभ लेने के लिए श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर, कार्यक्रम के संयोजक संतोष सोनी, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, पूर्व जि़ला पंचायत सदस्य संध्या साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, यामिनी साहू, होरीलाल साहू, हसदा, योगेश्वर साहु, धर्मेंद्र साहू, पूर्व सरपंच मीराबाई पटेल, राधाबाई साहू, नीलमणि पटेल, देवलाल कश्यप, रिखीराम साहू, भूषण साहु, फुलसिंग साहू, डा. कमल शर्मा, ताराचंद सोनी, रूपेश शर्मा, जयनारायण खैरझिटी, बलराम साहू, भूनेश्वर पटेल आदि सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!