Uncategorized

नशे की हालत में ड्राइव कर रोड के किनारे लगे ठेला एवं गाड़ी को एक्सीडेंट करने वाले चालक के विरुद्ध तत्काल की गई कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185,एवं प्रतिबंधक धारा 170/125,135 बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही

मौके पर किसी भी व्यक्ति को चोट लगने की रिपोर्ट अभी तक अप्राप्त है, रिपोर्ट आने पर की जायेगी अग्रिम कार्यवाही

कल रात्रि 10 बजे के आसपास विंध्ययवासिनी मंदिर के पास एक कार चालक द्वारा नशे की हालत मे ड्राइव कर आसपास रोड किनारे लगे ठेला तथा गाड़ियों को एक्सीडेंट कर दिया था, जिसके कारण वहां पर रोड पर भीड़ भाड़ की स्थिति निर्मित हो गयी थी,जहाँ धमतरी पुलिस कोतवाली ने तत्परता दिखाते हुए, मौके पर पहुचकर वाहन चालक एवं वाहन के थाना लाया गया एवं चालक प्रेम देवांगन निवासी धमतरी का मुलाहिजा करवाकर,धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट एवं शहर में शांति भंग करने पर प्रतिबंधक धारा 170/125,135 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर,वाहन चालक को मान. न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रेम पिता ओमप्रकाश देवांगन 25 साल कोष्टापारा धमतरी ड्रायवरी का काम करता है। नीले रंग की टाटा टिगोर वाहन कार है.मौके पर किसी व्यक्ति को चोट लगने की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!