Uncategorized

मानव जीवन में हनुमान जी के विचारों का अनुकरण करें – अजय चन्द्राकर


कुरुद. ग्राम धूमा में मानस गान स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की ख्यातिप्राप्त मंडलियों ने मनोरम प्रस्तुति दी। मानसगान प्रतियोगिता में शुभारंभ के अवसर पर 11 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में अजय चंद्राकर विधायक कुरूद उपस्थित हुए। उन्होंने मानस के विषय में विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा करते हुए कहा कि जब हनुमान जी महाराज बिना राम के काम के विश्राम नहीं कर सकते, तो हम भी मानव जीवन में हनुमान जी के विचारों का अनुकरण करें। रामकाज में लग जाए रामकाज का अर्थ कोई भी रूप हो सकता हैं। सेवा समर्पण कोई भी रूप में आप कर सकते हैं। नर सेवा को नारायण सेवा माना गया है। एक समय था कि हनुमान जी की जयंती बहुत कम मनाई जाती थी। लेकिन आज सभी जगह पर या एक गांव में चार से पांच मंदिरों में हनुमान जयंती मनाया जाता है। मानस प्रसंग पर आगे चर्चा करते हुए श्री चन्द्राकर ने कहा कि भरत जी राजपाठ व संपत्ति को त्याग कर नंदीग्राम में 14 वर्ष तक समय व्यतीत किया। यह समर्पण मानव में आ जाए तो सही मायने में मानव जीवन का सही अर्थ साबित होगा। उपरोक्त कार्यक्रम में गौकरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, डॉ लोकेश साहू मंडल अध्यक्ष, रूपचंद देवांगन सदस्य जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि, अनुराग साहू जनपद सदस्य, देवेंद्र साहू पूर्व जनपद सदस्य, थानेश्वर तारक पूर्व सरपंच, विद्या रामजी साहू सरपंच धूमा, त्रिलोचन साहू, ओम प्रकाश साहू सरपंच परस_ी, खेमराज साहू सरपंच कठौली, विजय रात्रे सरपंच दर्रा, जय मित्र साहू सरपंच गोजी, विमला नकुल उपसरपंच धूमा, भुनेश्वर राम साहू पूर्व सरपंच धूमा आदि की उपस्थिति रही।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!