Uncategorized

साहू समाज द्वारा वार्षिक सम्मेलन में पांच जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह


कुरुद। सामाजिक समरसता और आर्थिक सादगी की मिसाल प्रस्तुत करते हुए बानगर परिक्षेत्र के ग्राम परसवानी में साहू समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में पांच जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। इस सादगीपूर्ण और अनुकरणीय विवाह समारोह में समाज ने आडंबर और फिजूलखर्ची से दूर रहकर एक नई दिशा देने का कार्य किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने साहू समाज की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे आदर्श विवाहों की आवश्यकता है, जो समाज को सादगी, एकता और सहयोग का संदेश दें। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे कमजोर व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवाओं को आईएएस, आईपीएस, इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य उच्च शिक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करें। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने, संस्कारित शिक्षा पर बल देने और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मानवता के निर्माण की दिशा में सभी समाजों को साथ लेकर चलना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मालक राम साहू, चितरंजन साहू, तोरण साहू, प्रेमचंद साहू, मनोज साहू, तेजन साहू, लोमश साहू, टिकेश साहू सहित साहू आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!