मेले में भीड़ का फायदा उठाकर कई महिलाओं से सोने की जेवर हुए पार
ग्राम पोटियाडीह में धार्मिक कार्यक्रम के तहत कल शाम किया गया था मेले का आयोजन

धमतरी। गांव में लगे मेले में भीड़ का फायदा चोरो ने जमकर उठाया। कुछ देर में ही कई महिलाओं से सोने के जेवरात चोरो ने पार कर लिये जब तक जेवर गायब होने की जानकारी महिलाओं को हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी। चोर अपना काम कर फरार हो चुके थे।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम पोटियाडीह में एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत मेले का आयोजन किया गया था। जहां अंतिम दिन कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ थी। इस दौरान कार्यक्रम में आई हुई करीब 5 महिलाओं के सोने जेवर व अन्य गहने किसी अज्ञात चोर ने पार कर लिये। जिसमें आमदी निवासी महिला परमिला बाई की सवा तोले की चैन, संकुतला बाई का मंगलसूत्र सवा तोला, अमरीका बाई का 8 नग गेहुं दाना, पट्टी, चंद्रिका बाई निवासी पलारी की 9 नग पट्टी 8 गेंहु दाना समेत अन्य सामान पार हुआ है। ईधर घटना की सूचना पर अर्जुनी पुलिस की टीम भी मौके में पहुंची थी। जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा महिलाओं से जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है।
”जेवर पार होने की शिकायत मिली है महिलाओं से जानकारी ली जा रही है साथ ही सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है। ÓÓ
राजेश जगत
थाना प्रभारी -अर्जुनी

