Uncategorized

प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन भारतीय संस्कृति का मेरुदंड हैं : रंजना साहू

ग्राम कलारतराई एवं बोड़रा में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

धमतरी- ग्राम कलारतराई एवं ग्राम बोड़रा में ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीरामचरितमानस का भावपूर्ण पाठ एवं भक्ति संगीत क्षेत्र के ख्याति प्राप्त विभिन्न मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। श्रीमती साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सर्वप्रथम प्रभु श्री राम जी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को इस पुण्य कार्य के आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी और इस धार्मिक कार्यक्रम में आमंत्रण देने के लिए आभार व्यक्त किया। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन भारतीय संस्कृति का मेरुदंड है और रामचरितमानस के माध्यम से हम सभी को धर्म, मर्यादा, सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। गांव की मिट्टी से जुड़ा ऐसा धार्मिक आयोजन जिसमें प्रभु श्रीराम के जीवन और चरित्र का गान हो, श्रीरामचरितमानस का पाठ हो, और पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो यह न सिर्फ हमारी धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को भी और मजबूत बनाता है। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि रामधुनी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हमारी आत्मिक चेतना का जागरण है, यह एक ऐसा माध्यम है जिससे हमारी नई पीढ़ी को यह सीखने को मिलता है कि धर्म क्या है, मर्यादा क्या है, सेवा क्या है और त्याग क्या है। श्रीराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि एक राजा हो या सामान्य व्यक्ति, हर किसी को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार और समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने न सिर्फ रावण जैसे अधर्मी का अंत किया, बल्कि दया, करुणा और न्याय की स्थापना भी की। आज जब हम अपने गांवों में, समाज में, और देश में नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं, तो हमें इन आदर्शों की और भी अधिक आवश्यकता है। यह आप सभी ग्रामवासियों के संस्कार और आस्था का परिचायक है, आयोजन समिति, ग्राम के वरिष्ठजनों, युवा साथियों और मातृशक्ति को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई देते हुए अंत में श्रीमती साहू ने श्रीराम से प्रार्थना करते हूए कहा कि प्रभु श्रीराम हम सभी को सद्बुद्धि, संयम, शक्ति और संस्कार प्रदान करें, ताकि हम अपने जीवन में भी रामराज्य की कल्पना को साकार कर सकें। इस मौके पर सरपंच कुलदीप ध्रुव ग्राम कलारतराई, हिमांशु शेखर सरपंच ग्राम पंचायत दर्री, निरंजन साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत दर्री, माधवेंद्र हिरवानी उप सरपंच कलारतराई, जागेश्वरी साहू, सुशीला साहू पंच, धर्मवीर साहू, महेंद्र साहू, पुनाराम साहू, डॉक्टर गजेंद्र साहू, शिवलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!