Uncategorized

बच्चों को शिक्षित करने के साथ संस्कारशील बनाना है जरुरी – रामू रोहरा

ज्ञान से बुद्धि मिलती है, लेकिन संस्कार से चरित्र बनता है - ऋतुराज पवार

ब्रज गोपिका सेवा मिशन के बाल संस्कार समर कैंप का शुभारंभ

धमतरी ब्रज गोपिका सेवा मिशन धमतरी के तत्वावधान में स्थानीय राधाकृष्ण भवन में आयोजित बाल संस्कार समर कैंप का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और आरती के साथ किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा और विशिष्ट अतिथि शहर के युवा समाजसेवी ऋतुराज पवार थे। रामू रोहरा ने कहा बच्चों को संस्कार देना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे समर कैंप बच्चों को न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें अच्छे नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। ब्रज गोपिका सेवा मिशन का यह प्रयास सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि ऋतुराज पवार समाजसेवी धमतरी ने कहा आज के समय में जब मोबाइल, सोशल मीडिया और भौतिक आकर्षण बच्चों को मूल जीवन-मूल्यों से दूर ले जा रहे हैं, ऐसे में ब्रज गोपिका सेवा मिशन द्वारा चलाया जा रहा यह शिविर एक संजीवनी के समान है। ज्ञान से बुद्धि मिलती है, लेकिन संस्कार से चरित्र बनता है। कार्यक्रम के समन्वयक संतोष मिश्रा ने ब्रज गोपिका सेवा मिशन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं सेवाकार्यों की जानकारी दी। इसके पश्चात आश्रम से पधारी प्रियदासी दीदी ने समर कैंप के उद्देश्य, गतिविधियाँ एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत वेलकम डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समर कैंप आगामी 14 जून तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न रोचक और शिक्षाप्रद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, अशुतोष मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, भूमेश साहू, नोकराम सिन्हा, महेश महावर, अंकित मिश्रा, महेश राजक, मुकेश सोनी, ननकिशोर सोनी, उमेश सिन्हा, शरद राजक, तथा उत्तम कोसरेया सम्मिलित थे। यह समर कैंप न केवल बच्चों को संस्कारवान एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से जोडऩे का माध्यम भी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!