Uncategorized

कोतवाली,कुरुद,सिहावा, नगरी क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वाले 5 आरोपियों पर की गई कार्यवाही

कुल 46 पौवा देशी शराब एवं 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब,प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जुआ,सट्टा एवं अवैध शराब,अवैध कारोबारियों एवं अवैध समाग्री बेचने वालों पर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए थे।जिस पर सायबर टीम एवं थाना कोतवाली,कुरूद,नगरी,सिहावा स्टॉफ द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्यवाही की गई है जिसका विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली के नहर पार देशी शराब दुकान के पास 22 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1980 रूपये 18 पौवा देशी मशाला शराब किमती 1980रूपये मोटरसाइकिल किमती 30000रूपये
कुल जुमला 33960रुपए जब्त कर थाना कोतवाली में धारा – 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी लीलेश कुमार बया पिता आशाराम बया 35 वर्ष निवासी धमतरी,नंदलाल ध्रुव पिता रामजी ध्रुव 19 वर्ष निवासी धमतरी
दोनों आरोपियों द्वारा होंडा मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़े गये.थाना कुरूद द्वारा 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1440 रूपये एवं बिक्री रकम 180 रुपये कुल जुमला कीमती 1620 रूपये
आरोपी द्वारा मोंगरा रोड कुरूद में अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी राजकुमार बारले पिता बालाचंद बारले 25 वर्ष निवासी मोंगरा रोड कुरूद पकड़ा गया.इसी प्रकार थाना नगरी द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया जिसमे आरोपी पदमा लहरे,पति स्व.स्वराज लहरे 28 वर्ष निवासी नगरी बाजार पारा नगरी से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3.5 लीटर कीमती 350रूपये,बिक्री रकम 300 रुपये किमती जुमला 650 रुपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।थाना सिहावा द्वारा आरोपी प्रेम सागर नांगवशी पिता स्व.दशरथ नागवंशी, 34 वर्ष निवासी घठुला थाना सिहावा द्वारा अवैध रुप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। जिससे 4 लीटर महुआ शराब किमती 400रुपये,बिक्री रकम 100 रूपये,जुमला 500 रुपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिहावा में धारा -34 (1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।कुल जब्ती 46 पौवा देशी शराब एवं 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब,प्रयुक्त होंडा मोटर साईकिल 30000रुपये ,बिक्री रकम 480 कुल जुमला कीमती 35630 रूपये जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत धारा34(2),34(1),34(1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।संपूर्ण कार्यवाही में साइबर प्रभारी निरी.सनी दुबे,थाना कोतवाली से उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला,थाना सिहावा से सउनि.नरेंद्र साहू,थाना कुरूद से सउनि.कमील चंद सोरी,थाना नगरी से सउनि.तानसिंह साहू सायबर से प्रआर.देवेंद्र राजपूत, लोकेश नेताम, आरक्षक योगेश नाग,दीपक साहू,मुकेश मिश्रा,मनोज साहू,विकास द्विवेदी,वीरेंद्र सोनकर,कृष्णा पाटिल, मनोज साहू,गोपाल चंद्राकर,फनेश साहू, किशोर देशमुख का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!