Uncategorized

नारी सशक्तिकरण की दिशा में महिला आरक्षण विधेयक होगा मील का पत्थर साबित – बीथिका विश्वास

भाजपा जिला मंत्री व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक ने अधिनियम पास कराने पर महिलाओं व मोदी सरकार को दी बधाई

 

धमतरी । भाजपा जिला मंत्री व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक बीथिका विश्वास ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा व राज्य सभा में पास कराकर महिलाओं को उनका हक दिलाया है। अब देश के सर्वोच्च सदन में महिलाओं की बराबर भागीदारी होगी। इससे महिलाओं के हितों की रक्षा और भी बेहतर तरीके से हो पायेगी। इस अधिनियम को पास कराने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार बधाई के पात्र है। पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास ने कहा कि विशेष सत्र बुलाकर देश की नई संसद मे पहले ही दिन को देश की आधी आबादी को समर्पित कर इतिहास बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। देश के लोकतांत्रिक इतिहास मे नव क्रांति का सूत्रपात हुआ है। भाजपा ने एक के बाद एक करके अपने घोषणा पत्र के सभी प्रमुख वादों को पूरा करने की दिशा मे आज फिर से एक साहसिक कदम उठाया है। यह विधेयक महिलाओं की भागीदारी के साथ देश का विकास ही नही बल्कि उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए महिलाओं के नेतृत्व मे देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला होगा। देश की लगभग 70 करोड़ महिला आबादी को उनका अधिकार मोदी सरकार ने दिया है। मोदी जी अपने सूत्र वाक्य संकल्प से सिद्धि को चरितार्थ करते हुए आज यह विधेयक न सिर्फ प्रस्तुत करने का कार्य किया अपितु उसकी तैयारी इस प्रकार की गयी है कि यह विधेयक संसद के दोनों सदनों मे बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से पारित हो गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!