Uncategorized

धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ व औषधि एवं खाद्य विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा 20 मार्च को गौरव केमिस्ट भवन धमतरी में औषधि एवं खाद्य विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के एडीसी संजय राजपूत द्वारा
कार्यशाला में मुख्य बाते कहीं गई जिसमें मेडिसिन वी एच 1 का रिकॉर्ड बराबर रखना है.जिले के सभी केमिस्ट की दुकानों में
कैमरा लगाना अनिवार्य होगा.नशेड़ी लोगो को पहचान करउन्हे उक्त दवा ना दे.
ड्रग इंस्पेक्टर संदीप सूर्यवंशी सुमित देवांगन निकिता श्रीवास्तव लोकेश साहू
खाद्य विभाग से अक्षय सोनी एवं फणेश्वर पिथौरा द्वारा फूड से संबंधित जानकारी दी गई जिसमे केमिस्ट को फूड से संबंधित सारी अधिनियम की वस्तुएं चूहे से बचने के लिए कांच के अंदर रखने की हिदायत दी एवं एक्सपायरी पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।संघ के अध्यक्ष राजेश साहू ने अपने उद्बोधन में सभी केमिस्ट से अपील किया कि जिस तरह से कोविड के समय में धमतरी के केमिस्टों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा किया। उसी प्रकार अच्छे समाज के निर्माण में अपनी जन भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। और अपना व्यापार सेवा के रूप में करें और ग्राहक को पहचाने कि वह आपकी दवाई का उपयोग करें ना कि इसका दुरुपयोग ।
इस अवसर पर औषधि विक्रेता संघ के सचिव सतराम वासानी कोषाध्यक्ष नीरज किरण संरक्षक मनीष चंद्राकर संयोजक तेजपाल जैन बलराज खंडेलवाल मंच संचालन गोविंद गांधी रुद्री जोन अध्यक्ष राकेश साहू रोशन साहू पुरुषोत्तम वासानी लक्ष्मण लालवानी अजय पटवारी गजेंद्र साहू उत्तम सिंहा रेवती रमण तिवारी इंदु हिंदूजा डॉ दिनेश नाग मनीष साहू यदिप साहू रूपेंद्र साहू दिपेश मेहता आशीष जैन दीनू पंजवानी प्रकाश वासानी विजय जसूजा गोपी साहू अजय खटवानी मुन्ना साहू योगेश गुप्ता लक्ष्मण साहू नीरज नाहर अंकित बंगानी चंद्रदीप सिंह भावेश नाहर एवं अधिक संख्या में शहर के केमिस्ट उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!