Uncategorized

सिद्धेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति ने कलेक्टर से की भेंट

धमतरी- स्थानीय रायपुर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों व भक्तमण्डल ने जिले के नवपदस्थ जिला दंडाधिकारी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की आदरणीय कलेक्टर ने शहर में हर रचनात्मक कार्यों में अपनी सहभागिता देने की बात कही,समिति द्वारा पुष्पगुच्छ, रूद्राक्ष माला व बाबा सिद्धेश्वर नाथ की छाया चित्र भेंट कर स्वागत किया गया साथ ही मंदिर द्वारा आयोजित होने वाले आगामी आयोजनों में उपस्थिति की अपील की बड़े ही सहजतापूर्ण कलेक्टर द्वारा सबका उत्साह वर्धन किया गया. भेंट के दौरान मुख्यरूप से मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रकांत त्रिवेदी,विक्रांत शर्मा,अध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव पीयूष पाण्डेय, मुख्य पुजारी पंडित हर्ष तिवारी व राजेन्द्र श्रोती,भूपेन्द्र मिश्रा, अयोध्या पाण्डेय,राजेन्द्र शर्मा उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!