जिला साहू समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार, की गई कृषि औजारों की पूजा
जिला संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू नेbसामाजिक जनों को दी हरेली पर्व की शुभकामनाएं

धमतरी- जिला साहू संघ धमतरी गोकुलपुर परिक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में रुद्री रोड कर्मा चौक में आज हरियाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम वह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।मां कर्मा की पूजा अर्चना कर तथा नांगर, रापा कुदाली गेड़ी आदि की सामाजिक पदाधिकारियो द्वारा पूजा अर्चना की गई तथा चिला ठेठरी, खुर्मी अरसाआदि की मिठाइयां बांटी गई तथा जिला संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू ने सभी उपस्थित सामाजिक जनों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा कहा की हरियाली किसानों की समृद्धि ,विकास का प्रतीक है व परिश्रम का प्रतीक है। जिसे हम सब प्रतिवर्ष गांव व शहरों में हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा पारंपरिक गेड़ी का भी आनंद लेते हैं ।यह पर्व आपसी प्रेम ,सद्भावना, एकता, पुरातन संस्कृति, भाईचारा के साथ मनाया जाना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ के द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 23 अगस्त को सीता नदी कैंप में जांबाज जवानों को रक्षा सूत्र बांधी जाएगी। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जागृति साहू , संगठन सचिव डॉ. मंजूषा साहू ,उपाध्यक्ष गोपाल साहू ,जिला सचिव कमलेश कांत साहू ,प्रचार सचिव राजेंद्र कुमार साहू ,अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष गजानंद साहू ,संरक्षक कृष्णा राम साहू ,नंद कुमार साहू, प्रभा साहू, कमितला साहू, चंद्रकला साहू ,दीपेंद्र साहू ,अमृतलाल साहू, भोलाराम साहू, रोशन साहू, विजय साहू, बंसीलाल साहू, मदन साहू, गौतम साहू, एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।
