Uncategorized

युवक ने दो पेट्रोल पंप में मचाया उत्पात : महिला कमी से की छेड़छाड़, पुरुष कर्मियों को दी जान से मारने की धमकी

देमार के पास स्थित दंतेश्वरी व गोड़ प्यूल्स में चाकू लेकर पहुंचा नशेड़ी युवक, संचालक के साथ की मारपीट

थाने में की गई शिकायत, गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल में जाएंगे संचालक

धमतरी। अपराधिक किस्म के एक नशेड़ी युवक द्वारा रात में दो पेट्रोल पंप में जमकर उत्पात मचाया गया। जिससे आसपास के ग्रामीणों व व्यापारियों में दहशत व्याप्त है, ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे की है। देमार में रहने वाला एक युवक धूम के नाम से आसपास के गांव में चर्चित है वह पहले गोड़ प्यूल्स में पहुंचा। उसने एक महिला स्टॉफ के साथ दुव्र्यवहार करने के साथ पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों को धमकी दी कि किसी ने भी महिला कर्मचारी के साथ बातचीत की तो उसे चाकू से मार देगा। उसने महिला कर्मचारी का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। किसी तरह युवक से खुद को कर्मचारी ने छुड़वाया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इधर एक पेट्रोल पंप में महिला स्टॉफ के साथ छेड़छाड़ के बाद युवक कुछ दूरी पर स्थित दूसरे पेट्रोल पंप दंतेश्वरी प्यूल्स में पहुंच गया। यहां उसने पहले कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, हो-हल्ला सुनकर जब पेट्रोल पंप संचालक पहुंचा तो उसके साथ भी युवक उलझ गया। यही नही उसका हौसला इतना बुलंद था कि वह पेट्रोल पंप संचालक के केबिन के अंदर तक घुस गया, वहां उसने गाली -गलौज कर चाकू मारने की धमकी दी। बाहर निकलने पर जान से मारने की बात कहते हुए मारपीट कर स्टील के डस्टबीन से चोट पहुंचाने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप के स्टॉफ द्वारा रोकने पर युवक ने मशीन का नोजल हाथ में लेकर खुद को आग लगाने की धमकी दी। घटना के दूसरे दिन दंतेश्वरी प्यूल्स के संचालक ने थाने में आवेदन दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस के द्वारा युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उक्त युवक नशे का आदि है। उसने पूर्व में हाईवा चालक के साथ मारपीट की थी। रायपुर में मारपीट के एक मामले में उसके खिलाफ अपराध कायम हुआ था। रात्रि के समय देमार के आसपास की कुछ दुकानों में भी इसी तरह गुंडागर्दी किये जाने की बात कही जा रही है।
पीडि़त पंप संचालक ने अर्जुनी थाने में आवेदन देने के साथ ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन में अपनी रखी है। कुछ पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अगर जल्द ही पुलिस के द्वारा युवक की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई नही की गई तो हड़ताल में जाने पर विचार किया जाएगा। गुंडागर्दी करने वाले युवक ने पेट्रोल पंप का नोजल उठाकर उसे चलाने की कोशिश की गनीमत कि नोजल लॉक था अन्यथा पूरा पेट्रोल बहने लगता जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!