Uncategorized

न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित फैशन शो में शामिल हुए प्रदेश भर के प्रतिभागी


धमतरी । न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन द्वारा अवार्ड शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रसेन भवन में आयोजित अनूठे कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि फिल्म नाये मयूरी फेम अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने की। उन्होंने महिलाओं में छुपी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किये गये अनूठे कार्यक्रम आयोजन की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने अपनी अनुभव बांट प्रतिभागियों को कई टिप्स भी दिये। पश्चात छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम उपरांत ब्राइडल मेकअप, फैशन शो सहित अन्य स्पर्धाएं आयोजित हुई। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपने-अपने अंदाज में प्रतिभाएं दिखाई। स्पर्धा में प्रथम आने वाली अवार्ड से नवाजी गई। इस अवसर पर न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन की संस्थापक उषा शर्मा, आग्रेनाइजर सुभाष मलिक, पंकज कुमार सहित संस्था के अन्य लोग मौजूद थे।
महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके सपनों को नई दिशा देना है उद्देश्य – उषा शर्मा
फाउंडेशन के डायरेक्टर उषा शर्मा ने बताया कि न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना, सशक्त बनाना और उनके सपनों को नई दिशा देना है। संस्था महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों को सम्मान व अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ यह फाउंडेशन अब महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई बड़े राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है।
धमतरी में पहली बार इस तरह का आयोजन -सुभाष मलिक
आयोजन के सहयोगी संयोजक सुभाष मलिक ने बताया कि संस्था आगामी जनवरी 2026 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में भाग ले रही है। धमतरी में 8 से 10 दिसंबर तक उच्च स्तरीय शिक्षा एवं सौंदर्य प्रशिक्षण सेमीनार का आयोजन भी हुआ। समारोह में प्रसिद्ध कलाकारों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। धमतरी में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है। संपूर्ण आयोजन महिलाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों से जोडऩे का प्रयास है।
आज की पीढ़ी अपने पत्नी, बेटियों और बहुओं के सपनों को साकार करने में सहयोग कर रही है – सुधा चन्द्रन
कार्यक्रम में शामिल प्रसिद्ध अभिनेत्री व क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अपने पत्नी, बेटियों और बहुओं के सपनों को साकार करने में सहयोग कर रही है। पुराने समय में कहा जाता था कि हर सफल आदमी के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है। मैं यह कहना चाहूंगी कि आज के समय में हर सफल स्त्री के पीछे एक पुरुष का भी योगदान होता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!