Uncategorized

तेन्दुएं ने बुजुर्ग पर हमला कर ली जान

उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के बेन्द्राचुवा गांव में हुई घटना


धमतरी । नगरी सिहावा क्षेत्र में एक बार फिर तेन्दुएं का आतंक बढऩे लगा है। तेन्दुएं ने पुन: एक बुजुर्ग की जान ले ली है। जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के बेन्द्राचुवा गांव में यह घटना हुई। सोनारिन देहार के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग मनराखन ध्रुव सायकल से सवार होकर निजी कार्य से ग्राम बेन्द्राचुवा पहुंचा था। इस दौरान अलसुबह लगभग 4-5 बजे के बीच सुड़क किनारे खड़ा था तभी अचानक तेन्दुआ पहुंचा और बुजुर्ग पर हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी नगरी सिहावा क्षेत्र में तेन्द्ुआ द्वारा मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कई लोगों की जान ली जा चुकी है। साथ ही आय दिन पालतु मवेशियों की शिकार की घटनाएं भी तेन्दुआ द्वारा किया जाता है। तेन्दुआ द्वारा बुजुर्ग पर हमले व जान लेने से लोगो में डर व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!