Uncategorized

पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन कार्य जारी :आज शाम जलापूर्ति रही प्रभावित कल सुबह भी नहीं आएगा पानी

जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने मॉनिटरिंग कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

पाइपलाइन के

धमतरी जल शुद्धिकरण संयंत्र में क्लियर वॉटर क्षेत्र की राइजिंग पाइपलाइन तथा नए वॉटर फिल्टर प्लांट की राइजिंग पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन का महत्वपूर्ण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह कार्य शहर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं मजबूत बनाने की दिशा में किया जा रहा है।इसी महत्वपूर्ण कार्य के चलते धमतरी शहर के विभिन्न वार्डों में ओवरहेड टैंकों के माध्यम से होने वाली पेयजल आपूर्ति आज बाधित रही। 4 जुलाई को प्रातःकाल की जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी।जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने उक्त कार्यो की मॉनिटरिंग कर दिशा निर्देश दिया
नगर निगम एवं जल विभाग की टीम कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए लगातार कार्यरत है। कार्य पूर्ण होते ही सभी वार्डों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!