बठेना वार्ड निवासी नवदीप सामले का छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट केम्प में उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में चयन

धमतरी जिला क्रिकेट संघ के अंडर-23 टीम खिलाड़ी नवदीप सामले का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ में उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में हुआ है ।
बठेना वार्ड निवासी तेज गेंदबाज नवदीप सामले ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है.नवदीप ने तेज गेंदबाजी में एक विशेष स्थान बनाया है । कड़ी मेहनत व नियमित अभ्यास व फिट लाइफ़ जिम के कुशल ट्रेनर की सहायता से स्ट्रेंथ ट्रैनिंग प्राप्त की ।
धमतरी जिला क्रिकेट संघ, धमतरी जिला के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर, उचित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन विगत कई वर्षों से दे रहा है ! इस वर्ष विभिन्न आयु वर्ग के 10 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में हुआ है । इनमें 4 बालिका एवं 6 बालक शामिल हैं.
धमतरी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद रणसिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सचिव अजय बाबर, सहसचिव सकुश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश दीवान, कोच सजल चंद्राकर आदि ने नवनीत सामले को बधाई व शुभकामना देते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत करने व धमतरी का नाम रोशन करने हेतु साधुवाद दिया है । उक्त जानकारी सकुश गुप्ता सहसचिव धमतरी जिला क्रिकेट संघ ने दी हैँ.



