Uncategorized

घर में गांजा बेच रहे आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 10 किलो 432 ग्राम गांजा किमती लगभग 1,04,320रूपये का किया गया जप्त

धमतरी     अर्जुनी पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि सांकरा में एक व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा रखकर पुड़िया बनाकर अवैध रुप से बिक्री करने कि सूचना पर टीम एवं अर्जुनी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर रेड कि कार्यवाही कर संदेही को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम ढावल राम साहू सांकरा जिला धमतरी के पास से एक पीला रंग बोरी में जिसमें सुपर गांजा कावेरी सीड्स आईआर -64 पैडी सीड्स लिखा हुआ जिसके अंदर मादक पदार्थ मिला जिसको गवाहों कि उपस्थिति में तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा का होना प्रतीत होने से आरोपी द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 10 किलो 432 ग्राम का होना पाया गया जो किमती लगभग 1,04,320 रूपये का है जिन्हे सील बंद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया जो आरोपी के इस कृत्य को अपराध धारा 20 (ख)2(B) नारकोटिक एक्ट का होना पाये जाने आरोपी ढावल राम साहू पिता स्व. मनराखन लाल साहू 56 वर्ष ग्राम सांकरा थाना अर्जुनी,
जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में
थाना प्रभारी निरी.राजेश मरई ,सउनि. राजेन्द्र सोरी,अमित सिंह ,उत्तम निषाद, आर.खेमू हिरवानी,लुकेश ठाकुर, मआर.वासनी साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!