Uncategorized

प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड ने अपने साथियों के साथ किया भाजपा प्रवेश

धमतरी । भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर धमतरी से दो बार के विधायक रहे स्व. केशरीमल लुंकड के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र लुंकड के नेतृत्व में धमतरी से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक सौरभ सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवा गमछा पहनाकर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

राजेंद्र लुंकड के नेतृत्व में रजत कुमार लुंकड, प्रदीप अग्रवाल, सलज अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब, अमित महावर, सत्येंद्र शर्मा, रवि दोशंत, अभिषेक गोयल, मनोज कोठारी, अजय गोयल अध्यक्ष रोटरी क्लब, अविनाश यादव, देवेश पवार, पुरुषोत्तम यादव, विनय साहू कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिन्हा, कमल साहू, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!