Uncategorized

श्रीमद भाग़वत कथा के पठन एवं श्रवण से आध्यात्मिक उन्नति होती है-कविता योगेश बाबर

धौराभाठा में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य


धमतरी। ग्राम धौराभाठा में जय माँ शीतला युवा प्रकोष्ठ महिला समुह एवं समस्त ग्राम वासियो के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ग्राम धौराभाठा पहुँची और श्रीकृष्ण जी की आरती कार्यक्रम में सहभागी बनी श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पीठ पर सुमधुर कथावाचक गौरव शर्मा महाराज द्वारा समस्त ग्राम वासियों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है इस अवसर पर श्रीमती बाबर ने कथा स्थल पर मौजूद धर्म प्रेमी श्रोता बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा की रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी जिसके अंदर 335 अध्याय 18000 श्लोक व बारह स्कंध है श्रीमद्भागवत ग्रंथ को सभी ग्रंथों का सार माना गया है इसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन मिलता है श्रीमदभागवत ग्रंथ मोक्षदायिनी ग्रंथ है राजा परीक्षित को इस कथा को सुनने के बाद ही मोक्ष की प्राप्ति हुई थी प्राणि जगत में इसे सुनने से मुक्ति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व बालोद मंडी अध्यक्ष सुल्तान राव पवार जनपद सदस्य ब्रजेश जगताप संजय साहू जय नारायण उइके शिव कुमार ध्रुव गोपाल साहू बल्ला ध्रुव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!