Uncategorized

ग्राम परसतराई में शीतला मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, गोठान में बोर खनन एवं वार्ड क्र. 8 में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न

महापौर रामू रोहरा ने कहा, आस्था के साथ आधारभूत विकास भी हमारी प्राथमिकता

धमतरी- ग्राम परसतराई स्थित शीतला मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, गोठान में बोरखनन एवं वार्ड क्र. 8 में नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संतकुमारी किरण साहू (जनपद सदस्य, पोटियाडीह-परसतराई) ने की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय जैन, बूथ अध्यक्ष श्री प्रताप मरकाम सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शीतला मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।महापौर रोहरा ने गोठान में बोरखनन एवं वार्ड क्र. 8 में नाली निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कार्य ग्रामीण जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े हैं। बोरखनन से जल सुविधा सुदृढ़ होगी, वहीं नाली निर्माण से स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनेगी और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भी समान रूप से जरूरी है।उन्होंने आगे कहा कि शहर और गांव दोनों क्षेत्रों का संतुलित एवं समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है, और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती गंगा मरकाम, उपसरपंच गोवर्धन साहू, सचिव असलम खान सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!