सुशासन तिहार 2026 : जिले 46 स्थानों पर लगे शिविर, मिले लगभग 15 हजार आवेदन, 90 प्रतिशत का हुआ त्वरित निराकरण
लगभग 20 शिविर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा प्रशासनिक अमले के साथ स्वयं रहे मौजूद, सुना जनता की समस्या व मांगो को

धमतरी। धमतरी जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज कराए। हजारों आवेदनों में से अधिकांश आवेदनों को मौके पर ही कलेक्टर के मार्गदर्शन में निराकरण हो पाया।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने चर्चा के दौरान बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में 46 स्थानों पर शिविर लगाए गए. जिसमें लगभग 15 हजार आवेदन प्राप्त हुए जिनमें लगभग 90 प्रतिशत आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर राजस्व, राशन, पेंशन, बिजली, पानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं प्रमाण पत्रों से संबंधित व अन्य समस्याओं का निराकरण किया। बता दे कि कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जिले में लगने वाले लगभग 20 वृहद समाधान शिविर में शामिल हुए। उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। जिससे त्वरित निराकरण को गति मिली। व प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर हुई।
शेष 10 प्रतिशत आवेदनों के निराकरण का प्रयास
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि सुशासन शिविर में प्राप्त 10 प्रतिशत आवेदन जिनका निराकरण त्वरित रुप से नहीं हो पाया, उनके निराकरण हेतु समीक्षा व प्रयास किये जा रहे है। इनमें कई मांगे शासन स्तर की थी। जिन्हें शासन को फारवर्ड किया जा रहा है। वहीं कुछ बड़े निर्माण व घोषणाओं की मांग थी इसे शासन के संज्ञान में लाया जा रहा है।
नगरी नगर पंचायत कों नगर पालिका बनाने आये बड़ी संख्या में आवेदन
जिले में समाधान शिविर के दौरान अनेक प्रकार के आवेदन मिले, लेकिन नगरी क्षेत्र में नगरी नगर पंचायत कों नगर पालिका बनाने बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए जनता ने इस मांग को सुशासन तिहार में रखा है। ऐसे आवेदन शासन स्तर के होते है इसलिए इन आवोदनों को शासन को प्रेषित किये जा रहे है।
पीएम आवास, शौचालय, पेंशन प्रमाण पत्र आदि के रहे सर्वाधिक आवेदन
सुशासन तिहार के दौरान ज्यादातर मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं के आवेदन मिले। जिनमें पीएम आवास, शौचालय, पेंशन, प्रमाण पत्र आदि के आवेदन सर्वाधिक रहे। जिले में रिकार्ड पीएम आवास स्वीकृत किये गये है। निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। बाउजूद इसके बड़ी संख्या में पीएम आवास के आवेदन मिले है। शिविर के दौरान राजस्व, राशन, पेंशन, बिजली, पानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं प्रमाण पत्रों से संबंधित व अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया।
जनता का मिला बेहतर रिस्पांस, सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का बना सशक्त माध्यम- कलेक्टर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने चर्चा के दौरान कहा कि धमतरी जिले में आयोजित सुशासन तिहार को जनता का व्यापक समर्थन मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखा। जिनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों द्वारा आवश्यक पहल की गई। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बना, जिससे आम नागरिकों को सीधे लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों में संतोष और उत्साह देखा जा रहा है। जिले में अब तक हजारों आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है।
