Uncategorized

डीपीएस में प्रेरणादायक सभा का किया गया आयोजन

डीपीएस में प्रेरणादायक सभा का किया गया आयोजन

डीपीएस विद्यालय में एक प्रेरणादायक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल के मित्र पंकज अग्रवाल के सुपुत्र एवं एनडीए से चयनित होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत लक्ष्य अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री लक्ष्य अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने एनडीए तक की अपनी यात्रा और कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने एसएसबी की चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक श्री धीरज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से सीख लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से लक्ष्य अग्रवाल को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। यह सभा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!