Uncategorized

गर्मी के पहले ही बिजली की आंख मिचौली शुरु

दिन में कई बार बंद हो रही बिजली, वोल्टेज डाउन की भी आ रही समस्या


धमतरी। गर्मी के मौसम में बिजली बंद होने की शिकायत अक्सर उपभोक्ताओं द्वारा की जाती है, लेकिन इस बार गर्मी के पहले ही बिजली बार-बार बंद हो रही है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली गुल होने की शिकायते बढ़ी है। बिजली की आंख मिचौली को देखते हुए लोगों को अभी से गर्मी की दस्तक का अहसास होने लगे है। बिजली बंद होने से न सिर्फ घरेलु विद्युत उपभोक्ता बल्कि कर्मिशियल उपभोक्ता भी परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रो में तो कृषि व सिंचाई कार्य भी बिजली बंद होने से प्रभावित होता है। बिजली बार-बार अपडाउन होने के साथ ही वोल्टेज भी बार-बार डाउन होने की समस्या आ रही है। इससे इलेक्ट्रानिक उपकरण में खराबी की आंशका बढ़ गई है। लोगों में चर्चा है कि अभी तो गर्मी की दस्तक भी नहीं हुई है। और स्थिति ऐसी हो गई है। आने वाले समय में तो भीषण गर्मी पड़ेगी तब बिजली की खपत कई गुणा बढ़ जाती है। तब स्थिति क्या होगी। विभाग को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में लोगों को बिजली बंद होने की समस्या कम से कम झेलनी पड़े।
बढऩे लगी है खपत
पिछले सप्ताह भर से दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। नतीजन लोग पंखे चलाकर गर्मी से राहत पा रहे है। इससे पहले लगभग तीन महीने तक ठंड के कारण पंखे कुलर एसी बंद पड़े थे। अब पुन: बिजली की खपत बढऩे लगी है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी बिजली की खपत भी बढ़ती जाएगी। इससे विद्युत उपकरणों में खराबी की शिकायते भी बढ जाती है। इसलिए खपत के अनुसार विद्युत विभाग को तैयारी करने की आवश्यकता है।
इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने का काम जारी
राज्य सरकार द्वारा विद्युत वितरण और बिल वसूली की प्रक्रिया में बदलाव लाने के फैसले के तहत सभी उपभोक्ताओं हेतु पुराने बिजली मीटर के स्थान पर नया इलेक्ट्रानिक मीटर लगाया जा रहा है। हजारों मीटर लग चुके है जैसे ही सभी मीटर लग जायेंगे। नये मीटर के अनुसार बिलिंग प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। वर्तमान में पोस्टपेड बिल (पहले खपत फिर बिजली बिल) की पद्धति लागू है। अब भविष्य में प्रीपेड ( पहले पेमेंट फिर खपत) की पद्धति लागू होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!