Uncategorized

बेजुबानों,पंछियों की प्यास बुझाने घर के बाहर शीतल जल रखने का सर्व समाज करें प्रयास -पुष्पा देवी ठाकुर

राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति धमतरी द्वारा इतवारी बाजार स्थित राममंदिर एवं काल भैरव मंदिर मे प्याऊ घर स्थापित

राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति धमतरी द्वारा इतवारी बाजार स्थित राममंदिर एवं काल भैरव मंदिर पर प्याऊ घर स्थापित किया गया जिसमें इस भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए स्वच्छ एवं शीतल जल का प्रबन्धन किया गया है। रविवार को राजपूत समाज की महिलाओं द्वारा शर्बत भी राहगीरों को राहत देने के लिए वितरण किया गया। राजपूत समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी ठाकुर एवं उनकी टीम की समस्त महिलाओं द्वारा समय समय पर लोक कल्याण कारी एवं धार्मिक आयोजन करवाया जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम में रेखा ठाकुर, रागिनी ठाकुर, ममता ठाकुर एवं माधवी ठाकुर के साथ अनेकों महिलाओं द्वारा बढ़चढ़ कर सेवा कार्य किया जाता है।पुष्पा देवी ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि बेजुबानों,पंछियों की प्यास बुझाने घर के बाहर शीतल जल रखने का सर्व समाज प्रयास करें.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!