Uncategorized

एकावरी के मुठभेड़ में गोली लगने से घायल महिला नक्सली आई पुलिस की गिरफ्त में

ओडिशा नवरंगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सौंपा धमतरी पुलिस को

धमतरी। नक्सली वारदातों पर लगाम कसने पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम लगातार सक्रिय है। इसके परिणाम स्वरूप पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में एक घायल महिला नक्सली को पुलिस की हिरासत में लिया गया है।
ज्ञात हो कि 12 अप्रैल को धमतरी जिले के एकावरी के जंगलों में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर जिला पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम को मिली। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर एकावरी के जंगलों में फोर्स घुसी और सर्चिंग करती रही। इसी दरम्यान फोर्स व नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसके पश्चात नक्सली फोर्स को भारी पड़ता देख घने जंगलों व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। एनकाउंटर के पश्चात पुलिस ने नक्सली हथियार, सामग्री बरामद किया। साथ ही घटनास्थल पर कई स्थानों पर खून के धब्बे मिले जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि पुलिस फायरिंग में कई नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। इसके पश्चात कल शनिवार को ओडिशा के नवरंगपुर पुलिस ने एक महिला नक्सली को पकड़ा है। जिसे धमतरी पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ कुंदई के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे उसी दौरान एकावरी में एक घायल महिला नक्सली मिली। जिसका नाम मैंगो नुरेटी उर्फ सिंधू 25 वर्ष बताई जा रही है। उक्त महिला नक्सली 12 अप्रैल को हुए मुठभेड़ में शामिल थी। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ही उक्त महिला को पैर में गोली लगी थी। उक्त महिला नक्सली 2021 से सीता नदी एरिया कम्यूनिटी के साथ दीपक मंडावी उर्फ अरूण के नेतृत्व में काम कर रही है। पुलिस के लिए इसे लोकसभा चुनाव के पूर्व बड़ी सफलता मानी जा रही है।
”पिछले दिनों एकावरी के जंगल में हुए मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के पैर में गोली लगी थी जिसे हिरासत में लिया गया है। अस्पताल में उपचार जारी है।ÓÓ
– आर.के. मिश्रा
डीएसपी नक्सल सेल धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!