Uncategorized

धमतरी के लिए आरेंज अलर्ट : शनिवार रात से शुरु हुई बारिश, आज सोमवार को भी रहा जारी

लगातार बारिश से कई वार्डो में उत्पन्न हुई जल भराव की समस्या, बदहाल निकासी व्यवस्था से लोग हुए परेशान


धमतरी। धमतरी जिला व छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले दो दिनों से धमतरी जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जल भराव की समस्य उत्पन्न हुई है। शनिवार रात से शुरु हुई वर्षा रविवार को भी जारी रही। आज सोमवार को भी सुबह से झड़ी की तरह बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें धमतरी के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें जिले में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है।
जल भराव से बढ़ी परेशानी
शहर के कई वार्डो में लगातार वर्षा से जल भराव की स्थिति रही। कई घरो में पानी घुसा शहर रिसाईपारा, बनियापारा, साल्हेवार पारा, रामपुर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, हटकेशर, स्टेशनपारा सहित सहित कई अन्य इलाको में जल भराव की स्थिति रही। जिससे लोग परेशान होते रहे। हालांकि आज वर्षा धीमे होने के कारण जल भराव वाले क्षेत्रो में पानी की लेवल तो ज्यादा नहीं बढ़ा लेकिन निकासी व्यवस्था बदहाल होने से लोग परेशान होते रहे।
कृषि व जल संरक्षण हेतु है राहत भरी वर्षा
बारिश का यह दौर खेती और जल संरक्षण की दृष्टि से राहत भरा माना जा रहा है, हालांकि लगातार हो रही वर्षा से निचले इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। लेकिन कृषि कार्य बारिश काफी कम होने से पिछड़ गया था। बिना सिंचाई साधन वाले किसान वर्षा की कामना कर रहे थे। दो दिनो ंमें हुई अच्छी वर्षा से कृषि कार्यो को गति मिलेगी। साथ लगातार बारिश से गर्मी के मौसम में काफी नीचे जा चुके वाटर लेवल को उपर लाने में मद्द मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!