Uncategorized

कचरा प्रबंधन की मशीनें लगाने व अन्य सुविधाओं के विस्तार हेतु कुरुद नगर पालिका को केन्द्र सरकार से मिली 96 लाख की स्वीकृति

नपा अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों क़े साथ किया स्थल निरीक्षण

मोदी की गारंटी व विष्णु के सुशासन मे अजय के विकास रथ को बढ़ाया जा रहा आगे-ज्योति चंद्राकर

कुरूद नगरपालिका को कचरा प्रबंधन के लिए मशीनें लगाने एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार करने के लिए केन्द्र सरकार ने 96 लाख की स्वीकृति प्रदान किया है. कुरूद नगर में पिछले कई वर्षों से नगर के प्रमुख जगहो मे कालेज रोड के केनाल रोड किनारे और कुरूद से लगे ग्रामीण सीमाओं में कचरा डंपिंग कर देते थे, इन समस्याओं से हमेशा के लिए दूर करने नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने परिषद में प्रस्ताव करवाकर राइसमिल एरिया नगरपालिका के 4 एकड़ ज़मीन पर कचरा प्रबंधन के लिए केन्द्र सरकार से मशीनें लगाने एवं मनीकंचन केन्द्र तैयार करने राशि माँग की थी , 5 दिसम्बर को केन्द्र सरकार ने आदेश जारी कर 96 लाख लागत की से मशीन लगाने एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान किया है.
यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिलने पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर अपने पार्षदों के साथ, कचरा प्रबंधन वाले जगह का निरीक्षण किये और कहा यह स्वीकृति कुरूद नगर में स्वच्छता हेतु नया अध्याय लिखेगी, वर्षों के कचरा डंपिंग समस्या से निजात मिलेगी, नगर को स्वच्छ बनाने के लिए भारत सरकार का कुरूद वासी सदैव ऋणी रहेंगे, हमारे नई परिषद के लगातार सक्रियता से कुरूद पिछले 9 महिनो से तेज गति से आगे बढ़ रहा है, चारों दिशा में युद्ध गति से विकास कार्य चल रहे है, बहुत जल्द सबके सहयोग से कुरूद नगर की तस्वीर सुंदरता में सम्मिलित होने वाली है.
कुरूद, विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में परिषद के सभी सदस्यों के विकास परक सोंच के चलते नये नये क्षेत्रों मे विकास कार्य हो रहे है, कुरूद नगरवासियों को, परिषद के सदस्यों को हार्दिक बधाइयाँ, प्रधानमंत्री मोदी , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विभागीय मंत्री अरूण साव , विधायक अजय चन्द्राकर , सांसद रूपकुमारी चौधरी का नगर वासियों की ओर धन्यवाद ज्ञापित ज्योति चंद्राकर ने किया है.
इस अवसर पर निरीक्षण टीम मे परिषद के सदस्यों में विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापति-पार्षदगण मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!