Uncategorized

धान खरीदी सुचारू: कल 3,205 किसानों के लिए टोकन जारी

पारदर्शी धान खरीदी पर प्रशासन का फोकस, किसानों को मिल रहा त्वरित भुगतान

*समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन: ज़िले में सुचारू खरीदी जारी*

धमतरी, 8 दिसंबर 2025। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से जारी है। धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिले की 74 समितियों में कुल 1,28,844 किसानों द्वारा 1,23,892.80 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया गया है। 15 नवंबर 2025 से अब तक 31,027 किसानों से 14,36,770 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को 340.82 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

इसी कड़ी में 9 दिसंबर 2025 को धान उपार्जन हेतु 3,205 किसानों के लिए 13,882.22 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किए गए हैं। सभी उपार्जन केंद्रों में तौल, परिवहन और भंडारण की निगरानी के लिए सतत टीमों को तैनात किया गया है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “धान खरीदी किसानों के लिए अत्यंत संवेदनशील विषय है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पंजीकृत किसान का धान पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर खरीदा जाए। उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।”
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ही केंद्रों में पहुंचे तथा टोकन व्यवस्था का पालन करते हुए सुचारू खरीदी में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!