Uncategorized

धमतरी में जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने शामिल होकर लिया आशीर्वाद

धर्म की नगरी में साधु संतों मुनियों का पुण्य आगमन धमतरी को और धन्य बनाता है - रंजना साहू

धमतरी -: जैन समाज के आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य आगम सागर महाराज एवं पुनीत सागर महाराज का मंगलवार सुबह धमतरी आगमन हुआ,जहाँ प्रातः रत्नाबाँधा चौक से उनका मंगल प्रवेश हुआ,दिगंबर जैन पंचायत ने उनके स्वागत की तैयारियाँ कर कार्यक्रम की अगवानी की,उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने शामिल होकर मुनिजनों का अभिनंदन किया और शुभ आशीर्वाद लिया,श्रीमती साहू ने कहा धर्म की नगरी धमतरी में साधु संतों तपस्वियों और मुनियों का आगमन इस धरा को और भी पवित्र बनाता है और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज जैन समाज के मुनिजनों का सत्कार करने का हमें सुअवसर प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!