पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य 108 आगम सागर महाराज और 108 मुनि पुनीत सागर महाराज का नगर में हुआ मंगल प्रवेश
बस्तर की ओर से हुआ धमतरी प्रवेश, लगभग तीन दिन श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में रहेंगे विराजमान

धमतरी. आज धमतरी की धरा धन्य हो गई जब दिगंबर जैन संतों के पावन चरण नगर में पड़े। उनके मंगल प्रवेश के दौरान समाजजनों की आस्था उमड़ पड़ी।
पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य 108 आगम सागर महाराज और 108 मुनि पुनीत सागर महाराज का नगर में ससंघ मंगल प्रवेश आज सुबह हुआ। जैन श्री संघ द्वारा सोरिद नाका पर मुनि संघ की अगवानी धूमधाम से की गई। इसके पश्चात बस्तर व रत्नाबांधा रोड से उनका मंगल प्रवेश कराया गया। इस दौरान दिगंबर जैन व सम्पूर्ण जैन समाज सहित अन्य समाजजनों द्वारा उनका स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि गुरुजनों के पावन चरण धमतरी में पड़े है यह हमारे लिए पुण्य व गर्व का अवसर है। गुरुजन तीन दिन श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में विराजमान रहेंगे। जहां धर्म की देशना करेंगे। गुरुजनों के आगमन से समाज में हर्ष है और उनके सानिध्य से हम सभी का जीवन धन्य होगा। सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि गुरुजनों का मंगल प्रवेश आज धमतरी नगर में हुआ है। इस दौरान समाज व नगर में हर्ष उल्लास का वातावरण है। गुरुजनों का आगमन धर्म को बढ़ाता है। साथ ही हमारे पुण्योदय का उदय करता है। बस्तर की ओर से गुरुजनों का आगमन धमतरी में हुआ है। संभवत: उनका अगला मंगल प्रवेश राजिम की ओर होगा। गुरुजनों के सानिध्य का लाभ हम सभी को मिल पायेगा। यह हमारे लिए गौरव व पुण्य का क्षण है। मंगल प्रवेश के दौरान दीपक जैन अध्यक्ष दिगंबर जैन पंचायत, आकाश गोलछा सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष, निर्मल बरडिय़ा, योगेश गोलछा, रमेश मिन्नी, अजय जैन, दिवाकर जैन, सरला जैन, सुनील जैन, अर्पित जैन सकल जैन श्री संघ सचिव, अमित जैन सचिव दिगंबर जैन पंचायत, अतिश जैन, ऋषभ गांधी, मुकेश वैद, रोहित छाजेड़, अतिशय जैन, बॉबी जैन, अरिहंत जैन, आर्ची जैन, रत्नेश जैन, अनिल जैन अमित जैन, निलेश जैन, रागिनी जैन, निशा जैन, कामना जैन अलका जैन, रीता जैन, रीना जैन, मोना जैन, संध्या जैन, शशि जैन, अनिमेष जैन, इंदु जैन तरुण जैन, वंदना जैन, अरिहंत जैन, मनीष जैन, राजेश जैन, डॉ संजय जैन, डॉ विजयप्रकाश जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने लिया आशीर्वाद

जैन समाज के आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य आगम सागर महाराज एवं पुनीत सागर महाराज का मंगलवार सुबह धमतरी आगमन हुआ। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने शामिल होकर मुनिजनों का अभिनंदन किया और शुभ आशीर्वाद लिया,श्रीमती साहू ने कहा धर्म की नगरी धमतरी में साधु संतों तपस्वियों और मुनियों का आगमन इस धरा को और भी पवित्र बनाता है और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज जैन समाज के मुनिजनों का सत्कार करने का हमें सुअवसर प्राप्त हुआ है।
महापौर रामू रोहरा ने गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर की सभी की मंगल कामना

जैन समाज के आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य आगम सागर महाराज एवं पुनीत सागर महाराज का आज धमतरी में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर समाजजनों में हर्ष, उत्साह व आंनद का माहौल रहा। गुरुजनों के स्वागत वंदन के लिए महापौर रामू रोहरा भी पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर सभी के मंगल की कामना की। श्री रोहरा ने कहा कि गुरुजनों का सानिध्य हम सभी का जीवन निखारता है। जीवन में गुरुओं का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। ऐसे मंहत गुरुजनों का नगर आगमन हम सबके के लिए पुण्य का अवसर है।

