Uncategorized

भाजपा गंगरेल मंडल में आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी विषय पर कार्यशाला संपन्न


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल गंगरेल के द्वारा ग्राम अछोटा देवांगन समाज भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉम्र्स विषय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न हुई। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू जीएसटी रिफाम्र्स विषय पर मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय एवं स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 15 दिन का सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम लगातार गंगरेल मंडल के सभी बूथों में देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सहयोग से सभी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित किया जा रहा है । सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम एवं 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी विभिन्न बूथों में किया गया । राकेश साहू ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए कहा कि हर युवा को उसके हूनर (स्किल) के आधार पर उद्मिता व स्वरोजगार व कृषि मे नवाचार के लिए हम सबको प्रेरित करना होगा। चेतन हिन्दुजा ने जी एस टी रिफाम्र्स को भारतीय अर्थ व्यवस्था को सुदृढ बनाने के नरेन्द्र मोदी जी बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक मुकेश यादव एवं आभार नरेश साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा नरेश साहू जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव मंडल उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर दीवान महामंत्री हेमंत साहू सोसायटी अध्यक्ष सोहन यादव बूथ अध्यक्ष गिरधारी देवांगन जनपद सदस्य अनीता यादव मंडल मंत्री दयाराम सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!