प्रेम प्रकाश आश्रम धमतरी के 20 वें वार्षिक महोत्सव का हुआ शुभारंभ

धमतरी। सनातन धर्म धारक एवं प्रचारक प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 2005 में उद्घाटित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम धमतरी के 20 वें वार्षिक महोत्सव का पंच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 27 सितंबर 2025 दिन शनिवार को प्रात: 9 बजे श्रीमद्भगवद्गीता एवं आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के द्वारा रचित श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ के पाठों के विधिवत प्रारम्भ के साथ हो गया है दिनांक 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को संध्या 4 बजे से 7 बजे तक पुरुषों एवं महिलाओं के द्वारा स्कूटर रैली का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु श्री प्रेम प्रकाश मण्डल के पंचम पीठाधीश्वर पूज्य सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का सन्त मण्डली सहित आगमन 29 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 10 बजे घड़ी चौक पर होगा जहां स्वागत सत्कार के साथ शोभा यात्रा के रूप में स्वामी टेऊँरामनगर स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में महाराजश्री को लाया जाएगा एवं भव्य स्वागत का कार्यक्रम संपन्न होगा साथ ही महाराजश्री एवं संत मण्डली के द्वारा सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात भंडारा होगा संध्या 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग होगा एवं भंडारा होगा 30 सितंबर दिन मंगलवार को प्रात: 9 बजे से हवन का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात श्री प्रेम प्रकाशी ध्वजा का विधिपूर्वक वंदन पूजन कर ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा एवं सन्त मण्डली एवं पूज्य महाराजश्री के द्वारा सत्संग प्रवचन होगा तत्पश्चात भंडारा होगा संध्या का कार्यक्रम श्री प्रेम प्रकाश आश्रम दल्लीराजहरा में होगा। 1 अक्टूबर बुधवार को 9.30 बजे से 12.30 बजे तक सत्संग प्रवचन एवं श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ साहब का भोग पारायण होगा तत्पश्चात भंडारा होगा। संध्या की सभा द्वितीय पीठाधीश्वर तपोमूर्ति सद्गुरु स्वामी सर्वानंद जी महाराज के 129 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक शाम सद्गुरु स्वामी सर्वानंद महाराज के नाम के रूप में मनाया जाएगा यह जन्मोत्सव हर साल श्री प्रेम प्रकाश आश्रम हरिद्वार में मनाया जाता है इस वर्ष यह जन्मोत्सव धमतरी में मनाया जाएगा जिसमें तपोमूर्ति महाराजश्री की लीला का गुणगान किया जाएगा एवं 129 ज्योति प्रज्ज्वलित कर केक महाप्रसादी का भोग लगाकर बधाई गीत गाए जाएंगे तत्पश्चात पूज्य महाराजश्री एवं सन्त मण्डली के द्वारा पल्लव प्रार्थना कर आश्रम के 20 वे वार्षिक महोत्सव का समापन किया जाएगा।