Uncategorized

लोक गायिका कविता वासनिक एवं उनकी टीम ने दी शानदार प्रस्तुति

सदाबहार गीतों पर झूमे श्रोता, बरसते पानी में भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ


भखारा। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक कृत अनुराग धारा की मनमोहक प्रस्तुति हुई। कविता वासनिक ने अपनी सुरीली आवाज और लोकधुनों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायिका कविता वासनिक ने छत्तीसगढ महतारी और माटी के प्रति गहरा भाव प्रकट किया। हिमानी वासनिक की भरथरी गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि गण,बस्ती पंचायत अध्यक्ष गण, समाज प्रमुख गण, दुर्गा समिति गण आदि उपस्थित थे। विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से संस्कृति विभाग द्वारा पोषित कार्यक्रम बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने माता की आराधना के पर्व पर नगर की जागरूक जनता के लिए सुख समृद्धि शांति की कामना नवरात्रि पर की। अभिषेक शिंदे, युगेश धीवर, चिराग सोन ज्योति हरख जैन ने कविता वसनिक को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। संचालन विकास गौर ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!