Uncategorized

दिव्यांग जनों का कल्याण सरकार का संकल्प:मोनिका देवांगन


धमतरी। सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत समाज कल्याण विभाग के द्वारा जनपद पंचायत परिसर धमतरी में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न विभागों के द्वारा सेवाएं प्रदान की गई इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है विभाग द्वारा शिविर लगातार 2 अक्टूबर तक अलग-अलग जगह पर होना है। शिविर में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू जनपद सदस्य अनीता यादव अग्रवाल साहू कीर्तन मीनपाल जनपद पंचायत के सभी सदस्य सीईओ जनपद पंचायत दीपक ठाकुर समाज कल्याण विभाग से मनिषा पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!