Uncategorized

बिरेतरा में धूमधाम से मनाया शाला प्रवेशोत्सव


धमतरी। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिरेतरा में बड़े उत्साह से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया । प्रधान पाठिकाश्रीमति सीमा सेन श्रीमति अमिता साहू ,श्रीमति दामिनी साहू, संदीप नायक ने ऋषि परंपरा को याद करते हुए विद्यारंभ संस्कार मां सरस्वती पूजन श्री गणेश पूजनकर पट्टी पूजन (स्लेट) पेन्सिल – दीक्षा मंत्र प्रथम लेखनी (गायत्री मंत्र )लिखाया गया । दीपयज्ञ गायत्री परिवार के कौशल प्रसाद साहू श्रीमती लक्ष्मी साहू के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों का मुंह मीठा कराया गया । पहली क्लास के छात्र-छात्राएं के माता-पिता दादी आदि उपस्थित रही साथ में गांव के पंचगण शाला समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!