Uncategorized

सबमर्सिबल पंप चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी हुए गिरफ्तार,पंप,प्रयुक्त मो.सा. व औजार किया गया जप्त

2 से 3 अगस्त के बीच प्रार्थी चौवा राम चक्रधारी के ग्राम कचना स्थित नवनिर्मित घर के बाड़ी से अज्ञात आरोपी द्वारा एक एच.पी. का सबमर्सिबल पंप कीमत लगभग 15,000 रूपये चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बिरेझर में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर संदेही ऋषि साहू (30 वर्ष) एवं भारत साहू (36 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कचना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने मेमोरण्डम में बताया कि कचना बस स्टैंड में चोरी की योजना बनाई और प्रार्थी के बाड़ी से पंप चोरी किया.आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एच.पी. सबमर्सिबल पंप,घटना में प्रयुक्त पेन्चीस,मोटर सायकल पैसन प्रो जप्त किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध चौकी बिरेझर में धारा 303(2) बी.एन.एस.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!