Uncategorized

यातायात पुलिस की पहल: मोंहदी स्कूल में नशा मुक्ति व यातायात सुरक्षा का दिया गया सशक्त संदेश

एसपी धमतरी के निर्देश पर यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू एवं यातायात स्टॉफ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, मोंहदी (मगरलोड) में नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा नियमों तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को समझाया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह उनके भविष्य और परिवार के लिए भी गंभीर परिणाम ला सकता है।
यातायात नियमों के संदर्भ जानकारी दी गई.इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य कुमेंद्र साहू, विद्यालय के शिक्षकगण, यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। बच्चों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और यातायात नियमों व नशा मुक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मौके पर किया गया।धमतरी पुलिस ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से यह संकल्प भी करवाया कि वे स्वयं नशा मुक्त रहेंगे और अपने परिवार व समाज में भी नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाएँगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!