Uncategorized

भखारा सहित जिले में हुई तीन जगहों की चोरी का हुआ खुलासा

सोने-चांदी के जेवरात, 58,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त

चोरी की सम्पत्ति खरीदने वाले सोनार को किया गया गिरफ्तार

23 अप्रैल को प्रार्थिया सुबह करीबन 7 बजे घर में ताला लगाकर काम करने गयी थी कि करीबन 11:30 बजे खाना खाने के लिये अपने घर आकर देखी तो घर के दरवाजा का ताला टूटा था कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, आलमारी (पठेरा) का ताला टुटा हुआ था। आलमारी के अंदर रखे सोने चांदी का जेवरात 46000 रूपये एवं नगदी रकम 40000 रूपये कुल जुमला करीबन 86000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना भखारा में धारा 305,331 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।इसी तरह 24 अप्रैल को सिरकट्टा थाना दुगली जिला धमतरी से कुल 1 लाख 45 हजार मशरुका के नकबजनी की सूचना मनसुख राम नेताम पिता दिलदार नेताम 42 वर्ष सिरकट्टा द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा दो अलग-अलग जगह पर हुए चोरी का तरीका व समानताओं, आरोपियों के हुलिया एवं उनके द्वारा प्रयुक्त मोटर बाईक की समानता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर लगातार पतासाजी का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक,काईम मोनिका मरावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना मखारा के द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, घटना स्थल के आसपास लगे एवं आरोपियों के आने-जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से अवलोकन किया गया अवलोकन पर 2 व्यक्ति को मोटर सायकल में संदिग्ध हॉलत में घुमते हुए देखा गया। सूचना के आधार पर संदेही आरोपी देवनारायण सारथी उर्फ झब्बू निवासी नारी थाना कुरूद एवं लोकेश साहू निवासी कोकड़ी थाना कुरूद जिला धमतरी से उक्त चोरियो के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया, पूछताछ पर बताया कि एक सप्ताह पूर्व ग्राम कुर्रा थाना भखारा के एक सूने मकान में ताला तोडकर सोना चांदी की जेवरात एवं नगदी रकम चोरी किये फिर अगले दिन ग्राम सिरकट्टा थाना दुगली के एक सूने मकान से सोना चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी किये एवं वर्ष 2024 माह अगस्त में ग्राम सम्बलपुर थाना नगरी के एक सूने मकान से सोना चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी करना बताये।चोरी किये सोने चांदी की जेवरात को टिकरापारा रायपुर एवं नवापारा राजिम में बिक्री किये।चोरी की नगदी रकम व बिकी की रकम को आपस में बंटवारा किये जो खाने पीने, सट्टा जुआ खेलने में खर्च हो जाना बताये। आरोपियों के पास से कुल नगदी रकम 58000 रूपये एवं सोने चांदी की जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त प्लसर मोटर सायकल को जप्त किया गया है, सोने चांदी के जेवरात खरीदने वाले सोनार सोनराज सोनी (नवापारा राजिम), विश्वजीत दलाई (रायपुर) को धारा 305, 331(3), 317 (2) 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।पूर्व अपराधिक रिकार्ड आरोपी देवनारायण सारथी पूर्व में कई चोरी एवं जुआ एक्ट के मामले में जिला धमतरी में गिरफ्‌तार किया गया है एवं आरोपी लोकेश साहू को जिला गरियाबंद में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है.आरोपियो से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम 58000 जुमला कीमती 5,60,000 रूपये,1 नग पल्सर मोटर सायकल, कीमती 75000 रूपये बरामद किया गया हैं.उक्त आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना प्रभारी भखारा जिला धमतरी की भूमिका रही।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!