Uncategorized

जिला जेल धमतरी में निश्चय कार्यकम अन्तर्गत दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन


धमतरी। जिला जेल धमतरी में बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निश्चय कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला आयुष विभाग, धमतरी के सौजन्य से दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, मानसिक एकाग्रता, आत्मअनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास की दिशा में योग एवं प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इसी उद्देश्य से जिला जेल धमतरी में समय-समय पर स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ का आयोजन किया जाता है। समापन पर 352 बंदियों के द्वारा योगभ्यास किया गया। योग शिविर में नरेन्द्र कुमार डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, लीलाराम साहू फार्मासिस्ट, मदन लाल साहू, मुख्य प्रहरी, निरंजन रात्रे प्रहरी, सत्यनारायण साहू प्रहरी, रिपुसुदन निषाद प्रहरी एवं उमेश कुमार पुरेना प्रहरी एवं अन्य कर्मचारीगण योग में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!