Uncategorized

यातायात थाना अर्जुनी,केरेगांव, दुगली क्षेत्र के सड़क दुर्घटनाजन्य स्थलों का किया गया निरीक्षण

घटना स्थल का निरीक्षण कर,सुधार कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाय को किया गया पत्राचार

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार थाना अर्जुनी, केरेगांव एवं दुगली के क्षेत्रान्तर्गत हो रही सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का चिन्हांकन कर दुर्घटनाओं में कमी लाने,आमजन के लिए सुगम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चंद्रा के द्वारा थाना अर्जुनी क्षेत्र के चिन्हाकिंत दुर्घटनाजन्य स्थल कोलियारी मछली पसरा, भोयना वनोपज जॉच नाका, मथुराडीह मोंड, सियादेही बांस प्लांट अन्नपूर्णा राईस मिल, थाना केरेगांव क्षेत्र के बनरौद बांसपारा पुल, माड़मसिल्ली पुलिया, बनरौद तिराहा, थाना दुगली के पालवाड़ी तिराहा, धनोरा घाटी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में पाया गया कि उक्त स्थलों में रोड के किनारे झाड़ीनुमा पेड़ होने से दृष्यांत की कमी होती है, सहायक मार्गों में गति नियत्रण हेतु स्पीड ब्रेकर या रंबल ब्रेकर का नही होने, सूचनात्मक एवं गतिसीमा बोर्ड का अभाव, कुछ स्थानों पर मार्ग किनारे अतिक्रमण एवं प्रकाश की कमी से दुर्घटना घटित हो रही है, ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रोड किनारे पेड़ो की कटाई, छटाई, सहायक मार्गों से तेजगति से मुख्य मार्गों में प्रवेश करने वाले वाहनों के गति नियंत्रण हेतु ब्रेकर या रंबल स्ट्रीप, सूचनात्मक बोर्ड, गति नियंत्रण बोर्ड लगाये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाय को उपरोक्त स्थलों पर यथाशीघ्र सुरक्षात्मक उपाय करने हेतु पत्राचार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!