Uncategorized

जल शक्ति केंद्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का भंडार है – डॉ गणेश साहू

धमतरी। जिला प्रशासन व जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जल का संवर्धन व संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जल शक्ति केंद्रों का भ्रमण छात्र-छात्राओं को कराया जा रहा है इसी तारतम्य में प्राचार्य सयोगिनी रामटेके के निर्देशन में रासेयों कार्यक्रम अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद साहू ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के छात्र व छात्राओं को भ्रमण कराया गया ।प्रशिक्षक केवल कृष्ण निर्वाण सर ने बताया कि जल शक्ति अभियान की शुरुआत 2019 में प्रारंभ की गई 71% धरती पर जल है व पीने योग्य जल मात्र तीन प्रतिशत हैं यदि जल संकट से निपटना है तो वर्षा जल को संरक्षित करना होगा ।बहते हुए पानी का उपयोग बागवानी पौधों के लिए करना होगा। कुआं, बावली, तालाब ,नदी, नहर को भी संरक्षण करना होगा ।विभिन्न चित्र, चार्ट व कहानियों के माध्यम से पानी के संरक्षण और संवर्धन की शानदार जानकारीया दी गई। विभिन्न प्रकार के मॉडल के द्वारा दूषित जल को शुद्ध कर पुनः उपयोग में लाने हेतु प्रेरित किया गया ।भूमि का जल स्रोतों को बढ़ाने हेतु फसल चक्र अपनाने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दिया गया। विभिन्न प्रश्नों व उत्तर के माध्यम से विद्यार्थी काफी लाभान्वित हुए डॉ, गणेश साहू ने कहा कि कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा की गई यह व्यवस्था काफी सराहनीय व प्रेरणाप्रद एवं लाभकारी है प्रत्येक व्यक्ति को इसकी जानकारी होनी चाहिए ताकि भविष्य में जल की कमी ना हो, पानी की रक्षा ,देश की सुरक्षा, जल चक्र के चरण वाष्पीकरण , संघनन ,वर्षा, संग्रहण को विस्तार से बताया गया ।इस अवसर पर छबिराम,ओमेश, पवन राज, नैतिक ,गुलशन कुमार, शेष पटेल , खुशाल सेन, विष्णु,ललिता ,उपासना ,योगमाया, यूरेखा ,मुस्कान ,डिंपल, तृप्ति, आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी जी पी साहू ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!