Uncategorized

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पौधरोपण, स्वच्छता कर्मियों को किया गया स्वच्छता किट वितरण

प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता अभियान व पौधरोपण सहित अनेक सेवाभावी कार्यो के प्रेरक है - ज्योति भानू चन्द्राकर


कुरुद। प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारत माता चौक परिसर, केनाल रोड कुरुद मे स्वच्छता अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद मंगल भवन मे स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम एवं विवेकानंद मंगल भवन में एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण कर नगरपालिका कुरूद द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के नेतृत्व मे सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रेरणास्रोत है, स्वच्छता अभियान के लिए मोदी जी प्रेरक बनकर इस देश मे स्वस्थ भारत की कल्पना को साकार किये है, पेड़ लगाने के दिशा में भी हम सबको लगातार आह्वान कर रहे है, इस ख़ास मौक़े पर हम सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी जी को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिए एवं हमारे देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने के लिए बधाई देते है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, सभापति-पार्षदगण मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, मनीष साहू, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर गणमान्य नागरिकों मे अनुराधा साहू, पूर्व पार्षद विनोद चन्द्राकर, मालकराम साहू, प्रभात बैस, प्रकाश ढीवर, संतोष बैस, गोकुल साहू, यतीश चन्द्राकर, किशोर यादव, शरद पंडा, सूरज देवांगन, प्रवीण शर्मा, राजकुमार साहू, संतोष साहू, महेश साहू सहित उटड गुप्ता जी, नगर पालिका के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!