Uncategorized

दुगली रेंज के जंगलो में वितरण कर रहा हाथियों का सिकासेर दल


धमतरी। जिले में एक बार फिर हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिससे सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए जा रहे है। ज्ञात हो कि कुछ माह पहले ही लगभग पचास की संख्या में सिकासेर हाथी दल धमतरी जिले में पहुंचा था और यहां आने के बाद दो अलग-अलग दल में बट गया था। ज्यादातर वक्त नगरी व दुगली रेंज में बिताने के बाद यह दल करीब दो माह पहले उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र होते हुए गरियाबंद व उड़ीसा के जंगल वापस लौट चुका था, लेकिन एक बार फिर यह दल धमतरी जिले के जंगल में लौट आया है। रविवार को हाथियों के दल को दुगली रेंज के जंगल कक्ष क्रमांक 334-335 में विचरण करते देखा गया। हाथी निगरानी दल द्वारा हाथियों का लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!